सासाराम, अक्टूबर 3 -- रोहतास, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के बंजारी वीर कुंवर सिंह खेल मैदान में गुरुवार को दशहरा में मौके पर रावण का पुतला दहन कार्यक्रम किया गया। जिसे देखने के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा। इसके पूर्व शाम को श्रीराम और रावण युद्ध का मंचन हुआ। वहीं राम, लक्ष्मण व सीता की झांकी निकली गई। इसके बाद काफिला रावण दहन कार्यक्रम स्थल पर पहुंचा। जय श्री राम के जयघोष से खेल मैदान गूंज उठा। वहीं 40 फीट ऊंचे रावण के पुतले को जलाया गया। इस दौरान खूब आतिशबाजी हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.