सीतापुर, मार्च 2 -- केसरीगंज, संवाददाता। लहरपुर क्षेत्र के भवानीपुर स्थित बंजारा टाउनशिप में विस्थापित बंजारा समाज के बच्चों के बीच सामाजिक कार्यकर्ता मोहम्मद हसीन अंसारी ने होली के पावन पर्व पर होली सामग्री वितरित की। बच्चों को गुझिया व अबीर, गुलाल, पापड़, चिप्स सहित अन्य सामग्री वखाद्य सामग्री प्रदान की। सामग्री पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। मोहम्मद हसीन अंसारी ने कहा कि किसी के चेहरे पर मुस्कान लाना ही त्योहार का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने सभी से आपसी भाईचारे और मिलजुलकर पर्व मनाने की अपील की। साथ ही उन्होंने उपस्थित बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक करते हुए प्रतिदिन विद्यालय जाने का संकल्प दिलाया। इस मौके पर सोनम, रेनू, समीर, भानु सहित बड़ी संख्या में बंजारा परिवारों के बच्चे मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...