हल्द्वानी, मार्च 14 -- कालाढूंगी। कमोला ग्राम सभा में दोहनिया नाले के पास बंजर पड़ी 0.137 हेक्टेयर भूमि से शनिवार को प्रशासन ने कब्जा हटाकर विद्युत विभाग को कब्जा दिलाया। इस दौरान जमीन पर काबिज ग्रामीणों व प्रशासन के बीच तीखी नोंकझोंक भी हुई। एसडीएम बिपिन पंत ने बताया जिलाधिकारी के निर्देशन में जिले भर में अवैध कब्जे हटाने का चलाए जा रहे आभियान के तहत शनिवार को कालाढूंगी तहसील अंतर्गत ग्राम सभा कमोला में 0.137 हेक्टर राजस्व की जमीन को कब्जा मुक्त कराया गया है। इस भूमि को विद्युत विभाग की मांग पर बिजली घर बनाए जाने के लिए दिया गया है, जिसमें विद्युत विभाग द्वारा तार-बाढ़ कर अपना कब्जा कर लिया गया है। टीम में तहसीलदार ईश्वर सिंह भीमा, कानूनगो फैजान खान, राजस्व निरक्षक आशुतोष चंद्र शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.