अंबेडकर नगर, मई 19 -- भीटी, संवाददाता। जिला प्रशासन द्वारा धरा को हरा-भरा बनाने के लिए भले की कार्यक्रमों का आयोजन कर लोगों को अधिक से अधिक पौध लगाने के लिए जागरूक किया जा रहा हो किन्तु वहीं ठेकेदार द्वारा हरे पेड़ों की कटान जारी है। सोमवार को भीटी थाना क्षेत्र में दबंग ठेकेदार द्वारा बंजर भूमि में लगा हुआ हरा महुआ का पेड़ कटा कर वन विभाग की नियमों को ठेंगा दिखा दिया। हिच्छूपुर गांव में बंजर खाते की भूमि में करीब चार दशक पुराना महुआ का पेड़ स्थित था। पेड़ काटने की आवाज सुनकर कई लोग वहां पर गए और विरोध भी किया किन्तु ठेकेदार की दबंगई के सामने उनकी आवाज नहीं सुनी गई। यह भी पढ़ें- बंजर भूमि पर लगा महुआ का पेड़ काट ले गया ठेकेदार बताया जाता है कि कुछ की घंटे में उसे उठा भी ले गया। महिलाएं प्रति वर्ष न केवल छठ पूजा के अवसर महुआ के फल से पूजा करती ह...