बंजर भूमि पर बुलडोजर चलाकर हटाया गया अतिक्रमण
चंदौली, मई 11 -- शहाबगंज, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के केराय गांव में बीते शनिवार की शाम प्रशासन ने गांव समाज की बंजर भूमि पर किए गए अवैध कब्जे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटवा दिया। इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया और मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुटी रही। केराय गांव निवासी सफीउल्ला गांव समाज की बंजर भूमि पर निर्माण करा रहा था। राजस्व विभाग की ओर से कई बार क्षेत्रीय लेखपाल ने निर्माण कार्य रोकने की चेतावनी दी। लेकिन इसके बावजूद निर्माण कार्य जारी रखा गया। मामले की जानकारी उप जिलाधिकारी पवन कुमार यादव को दी गई। जिसके बाद तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए। उप जिलाधिकारी पवन कुमार यादव के निर्देश पर नायब तहसीलदार आरिफ अंसारी राजस्व टीम एवं पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। प्रशासन ने जेसीबी मशीन से अवैध निर्माण को ध्वस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.