सीतापुर, फरवरी 19 -- बिसवां देहात, संवाददाता। सरकारी भूमि पर अवैध कब्जों पर प्रशासन की बुलडोजर कार्रवाई जारी है। गुरुवार को तहसील क्षेत्र के ग्राम टिकरा में एसडीएम शिखा शुक्ला राजस्व टीम के साथ पहुंची और बंजर भूमि पर किए गए पक्के अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाकर ध्वस्त किया गया। ग्राम टिकरा में ये भूमि राजस्व अभिलेखों में बंजर भूमि के रूप में दर्ज है। जिस पर अवैध रूप से पक्का निर्माण कर लिया गया था। ऐसे में इसकी सूचना प्रशासन को मिली। मामले की जांच के बाद उपजिलाधिकारी के निर्देश पर राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर बुलडोजर की मदद से अवैध निर्माण को ध्वस्त करा दिया। एसडीएम शिखा शुक्ला ने स्पष्ट तौर पर कहा कि सरकारी और बंजर भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, अगर कोई ऐसा करता है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.