देवरिया, अप्रैल 3 -- कुशीनगर। कभी कूड़े के ढेर और खतरनाक जीव-जंतुओं का ठिकाना रही रेलवे कॉलोनी की जमीन अब हरियाली, हंसी और सुकून का केंद्र बन गई है। कप्तानगंज रेलवे कॉलोनी में वर्षों से बंजर पड़ी इस भूमि का ऐसा कायाकल्प हुआ है कि अब बच्चों और बुजुर्गों को समय गुजारने का नया ठिकाना मिल गया है। मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी आशीष जैन के निर्देश के बाद वर्षों से उपेक्षित पड़ी भूमि अब एक आकर्षक हरित पार्क के रूप में विकसित हो गई है। रेलवे प्रशासन द्वारा कराई गई व्यापक साफ-सफाई के बाद इस भूमि पर सजावटी पौधों और फूलों का रोपण किया गया है। इसके साथ ही इसे बच्चों के अनुकूल पार्क का स्वरूप दिया गया है। हालांकि, निर्माण कार्य अभी पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है, लेकिन प्रारंभिक स्वरूप में ही यह पार्क लोगों को आकर्षित कर रहा है। कार्य पूर्ण होने के बाद इसके ए...