बंजरिया में शराब के नशे में युवक गिरफ्तार
मोतिहारी, अप्रैल 25 -- बंजरिया। बंजरिया पुलिस ने शुक्रवार को गश्ती के दौरान नशे में एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी बंजरिया थाना क्षेत्र के पंडाल चौक के पास हुई है। आरोपी पहाड़पुर थाना क्षेत्र के गंगा पीपर का भैरव साह है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर थाने ले आई। मेडिकल जांच में आरोपी के शराब पीने की पुष्टि हुई है। बंजरिया थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत मे भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.