मोतिहारी, जून 22 -- बनकटवा । जितना पुलिस ने शनिवार की रात्रि सीमावर्ती इलाके में घूमते तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि रात्रि गश्ती के दौरान तीनों युवकों को थाना क्षेत्र के सीमा सड़क के समीप लालाबाबू पोखरा के पास बिना नंबर के अपाची बाइक से घूमते देखा गया। संदेह के आधार पर तीनों युवक की तलाशी ली गई और पूछ ताछ के लिए थाने लाया गया।जहां चक्रा एप से जांच करने पर युवक पिपरा थाना कांड में आर्म्स एक्ट, लूटपाट और शराब मामले का अभियुक्त निकला जो जमानत पर बाहर आया है। पकड़े गए तीनों युवक की पहचान केसरिया थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर निवासी रौशन कुमार, बंजरिया थाना क्षेत्र के खरझकियां निवासी उमेश कुमार तथा नगर थाना क्षेत्र के बेलबनवा निवासी साहिल कुमार के रूप में हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...