मोतिहारी, मार्च 31 -- बंजरिया। बंजरिया पुलिस ने गश्ती के दौरान झख़िया चौक पर शराब के नशे में हंगामा करते दो आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी थाना क्षेत्र के अजगरी पंचायत का विवेक कुमार व चैलाहा का ललन माली है। पुलिस ने आरोपी को पकड़ कर उससे पूछताछ की तो आरोपी शराब के नशे में था । पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर थाना लाकर जांच की तो शराब पीने की पुष्टि हुई है। थानाप्रभारी अमित कुमार ने बताया कि दोनों आरोपी नशे में हंगामा कर रहे थे । आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...