बरेली, जून 21 -- भमोरा, संवाददाता। बिजली सबस्टेशन भमोरा के आंवला-राजूपुर फीडर से संचालित गांव कुड़ढा पश्चिमी में लगे टांसफार्मर की बंच केबल में शनिवार की रात आग लग गई। कुडढा गांव में बिजली गांव को दो भागों में बांट कर दी जा रही है। राकेश गुप्ता के मकान पास सौ घरों को बिजली की पूर्ति करने को एक ट्रांसफार्मर लगाया गया है। उपभोक्ता विजय कुमार, सुखदेई, जगजीत, मुकेश यादव, सौदान सिंह यादव आदि ने बताया कि शनिवार रात बंच केबिल मे अचानक आग लग गई, जिससे गांव के सौ घरों की बिजली गायब हो गई। भीषण गर्मी में ग्रामीणों को भारी परेशानी हुई। जेई भमोरा विजय प्रताप ने बताया कि अधिक गर्मी के कारण ट्रांसफार्मर के पास बंच केविल मे आग लग गई थी। लाइन मरम्मत करा दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...