शाहजहांपुर, जून 19 -- सिंधौली, संवाददाता। भीषण गर्मी के बीच सिंधौली क्षेत्र के तेरा गांव में बिजली व्यवस्था खुद अपनी कहानी बयां कर रही है। वर्ष 2019 में उपभोक्ताओं को सुरक्षित और निर्बाध बिजली आपूर्ति देने के उद्देश्य से डाली गई बंच केबल अब जगह-जगह टूटकर जोड़ों की माला में तब्दील हो चुकी है। हालत यह है कि करीब 300 मीटर लंबी लाइन पर इतने जोड़ लग चुके हैं कि मूल केबल छोटी पड़ती जा रही है और ग्रामीणों को एल्युमिनियम के खुले तार जोड़कर काम चलाना पड़ रहा है। गांव के लोगों का कहना है कि बंच केबल आए दिन टूट जाती है। मरम्मत के नाम पर उसे जोड़ दिया जाता है, लेकिन स्थायी समाधान नहीं किया जाता। कई स्थानों पर बंच केबलों को डंडों के सहारे अलग-अलग करके बांधा गया है, जिससे दृश्य पुराने समय में गांवों में खिंचे नंगे बिजली तारों की याद दिलाता है। सुरक्षा ...