बंचिंग पर दूसरी बैठक भी बेनतीजा, यूनियन इन्क्रीमेंट डेट पर डटी
जमशेदपुर, अक्टूबर 7 -- टाटा स्टील कर्मचारियों की बंचिंग के लिए गठित विसंगति समिति की दूसरी बैठक भी बेनतीजा रही। मंगलवार को कंपनी परिसर में हुई इस बैठक में एक बार फिर टाटा वर्कर्स यूनियन की इसी मांग पर गतिरोध बन गया, कि डेट ऑफ इन्क्रीमेंट (वेतन वृद्धि की तिथि) को आगे नहीं बढ़ाया जाए। जो जिसका इन्क्रीमेंट डेट है, वही रहने दिया जाए। दरअसल बैठक में कई सलाह आयी। यूनियन की एक सलाह यह है कि बंचिंग की वजह से कर्मचारियों को जो आर्थिक नुकसान हुआ है, उसे पर्सनल पे के नाम से भुगतान कर दिया जाए। हालांकि प्रबंधन इसके लिए तैयार नहीं हुआ। उम्मीद है कि अगली बैठक में बात आगे बढ़ेगी। इससे पूर्व 14 सितंबर को समिति की पहली बैठक हुई थी.
यूनियन का दबाव इस मामले में यूनियन का कहना है कि बंचिग पहले भी हुआ था। परंतु इस बार प्रभावित कर्मचारियों की संख्या अधिक है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.