बुलंदशहर, अप्रैल 11 -- बुलंदशहर-खुर्जा विकास प्राधिकरण ने शुक्रवार को अवैध निर्माणों और बिना अनुमति काटी जा रही कॉलोनियों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया। उपाध्यक्ष डॉ. अंकुर लाठर के निर्देशन पर प्रवर्तन टीम ने सिकंदराबाद क्षेत्र के ग्राम बंचावली में दो अलग-अलग स्थानों पर करीब 18 बीघा जमीन पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त कर दिया। प्राधिकरण की इस सख्त कार्रवाई से क्षेत्र के अवैध कॉलोनाइजरों में हड़कंप मच गया है। प्राधिकरण की सचिव ज्योत्सना यादव ने बताया कि शुक्रवार को प्रवर्तन टीम विकास क्षेत्र जोन-सिकंदराबाद पहुंची। टीम ने ग्राम बंचावली चोला चौकी से आगे जेवर रोड पर धर्मवीर, नरेश चौधरी व अन्य द्वारा करीब 10 बीघा जमीन पर अवैध रूप से विकसित की जा रही कॉलोनी को ध्वस्त कर दिया। इसके बाद टीम ने इसी ग्राम में झाझर रोड पर कोल्ड स्टोर से पह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.