रांची, मार्च 22 -- रांची, विशेष संवाददाता। राजधानी के बंगाली समुदाय में बासंती दुर्गा पूजा की तैयारियां जोरों पर हैं। एचईसी सेक्टर-2 स्थित नेताजी भवन, बंगीय सांस्कृतिक परिषद प्रांगण में बासंती पूजा समिति की ओर से आगामी 24 से 28 मार्च तक पूजा का आयोजन किया जाएगा। इस पांच दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान के सफल संचालन के लिए समिति का गठन किया गया है, जिसमें मुख्य संरक्षक सुकृत भट्टाचार्य, अध्यक्ष सुब्रत बनर्जी, वरीय उपाध्यक्ष राजकुमार चक्रवर्ती और महासचिव सजल बनर्जी मनोनीत किए गए हैं। आयोजन समिति ने पूजा से संबंधित सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। पूजा का शुभारंभ 24 मार्च (षष्ठी तिथि) को शाम 7:10 बजे देवी के आमंत्रण और अधिवास के साथ होगा। अगले दिन 25 मार्च को सप्तमी पूजा के अवसर पर सुबह 8:43 बजे तक नवपत्रिका प्रवेश व कलश स्थापना के साथ विधिवत पूजा प्रा...