हल्द्वानी, जून 11 -- हल्द्वानी। बंग समाज के उप सचिव परिमल हल्दर के निधन पर गुरुवार को तिकोनिया में एक शोक सभा का आयोजन किया गया। सभी ने उनको श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए समाज के प्रति उनके अतुलनीय योगदान को याद किया। वक्ताओं ने उन्हें बंग समाज का एक सशक्त स्तंभ बताया, जिन्होंने संगठन को मजबूत बनाने के लिए निरंतर कड़ी मेहनत की। अंत में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। इस दौरान बंग समाज के लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...