लखनऊ, नवम्बर 26 -- लखनऊ बंगीय नागरिक समाज ने बुधवार को भारतीय सिनेमा के महान अभिनेता धर्मेंद्र को याद किया। समाज की ओर से जानकीपुरम, ए-ब्लाक स्थित बंगीय समाज के कार्यालय पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। सभा में लोगों ने अभिनेता धर्मेंद्र की बंगाली उपन्यास व परिवेश पर आधारित फिल्मों पर खास चर्चा की। मुख्य संयोजक पीके दत्ता ने कहा धर्मेंद्र ने बंगाली फिल्मों में अपने अभिनय से अपनी बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सत्यकाम, गुड्डी, ममता, चुपके-चुपके समेत उनकी तमाम फिल्मों ने हिंदी और बंगाली सिनेमा के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.