पलामू, दिसम्बर 11 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। श्री रामकृष्ण मां शारदा सेवा समिति ने गुरुवार को मेदिनीनगर के बंगीय दुर्गाबाड़ी प्रांगण में मां शारदा जयंती समारोह मनाया। श्रद्धा एवं उत्साह के साथ आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत संस्था के अध्यक्ष राजदेव उपाध्याय और पुरोहित देवी प्रसाद बनर्जी ने भगवान श्रीरामकृष्ण, मां शारदा, स्वामी विवेकानंद, मां काली व भगवान शिव की पूजा एवं हवन कर किया। संस्था के सचिव व्यास मुनि त्रिपाठी ने रामकृष्ण वचनामृत का पाठ करते हुए मां शारदा के अवतरण पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भगवान के प्रत्येक अवतार के साथ आदिशक्ति भी अवतरित होती हैं। भगवान श्रीरामकृष्ण की लीला पूर्ण करने के लिए मां शारदा ने धराधाम पर अवतार लिया। उनके जीवनकाल में अनेक अलौकिक घटनाएं हुईं। कार्यक्रम में मां शारदा सहस्रनामावली पाठ, भजन-कीर्तन, पुष्पांजलि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.