नई दिल्ली, सितम्बर 27 -- एसआईआर के मुद्दे पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर सवाल उठने के बाद बीजेपी रक्षात्मक मोड में आ गई है। वहीं पश्चिम बंगाल के सीएम शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के एसआईआर में 27 लाख नाम कटने का जिम्मेदार पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को ही ठहरा दिया है। इससे पहले ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर चुनाव में धांधली और एसआईआर के जरिए चुनाव जीतने का आरोप लगाया था। उन्होंने विपक्षी एकता का आह्लान करते हुए कहा कि अब यह आंदोलन तब तक नहीं थमेगा जबतक कि ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं दे देते।स्वीकार नहीं कर पाए बीजेपी की जीत सीएम अधिकारी ने कहा कि कुछ समाचार संगठन बंगाल में भाजपा की जीत को अब तक स्वीकार नहीं कर पाए हैं और वे झूठी एवं भ्रामक खबरें फैला रहे हैं। उन्होंने कहा कि बंगाल विधानसभा चुनाव में हार से निराश विपक्...