नई दिल्ली, सितम्बर 12 -- Suvendu Adhikari shuts down mobile phone scheme: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने शनिवार को राज्य के छात्रों को मोबाइल खरीदने के लिए दी जाने वाली सहायता राशि पर रोक लगा दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार छात्रों की मदद के लिए दूसरी योजनाओं पर पैसा खर्च करने के लिए तैयार है। लेकिन वह मोबाइल फोन नहीं देंगे। बता दें, ममता बनर्जी सरकार ने राज्य के 11 और 12 के छात्रों के लिए 10,000 रुपए की आर्थिक सहायता देने की योजना शुरू की थी। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने इस योजना को बंद करने का ऐलान करते हुए कहा कि अब इस योजना को आगे जारी नहीं रखा जाएगा। उन्होंने कहा, "राज्य की भारतीय जनता पार्टी की सरकार छात्रों के लिए शिक्षा और आधु्निक सुविधाओं पर पैसा खर्च करने के लिए तैयार है। लेकिन फोन नहीं ...