लखीमपुरखीरी, मई 16 -- पश्चिम बंगाल के बांकुरा जिले से 146 दिन पैदल चलकर दो युवक लगभग 1200 किलोमीटर दूरी तय करते हुए शुक्रवार को कस्ता पहुंचे। अयोध्या काशी होकर आए दोनों युवक हरिद्वार होते हुए केदारनाथ जाएंगे। 22 दिसंबर 2025 को गांव चतरा पोस्ट दारापुर थाना कोतुलपुर जिला बांकुरा पश्चिम बंगाल के रहने वाले दो युवक सूर्या महाडंडा व शुभादीप महाडंडा ने उत्तराखंड के केदारनाथ के लिए पैदल यात्रा शुरू की। यात्रा के 146 वें दिन दोनों युवक खीरी जिले के कस्ता कस्बा पहुंचे। यात्रा की बाबत सूर्या ने बताया कि रास्ते में पड़ने वाले देवालयों व मंदिरों के साथ प्रयागराज, अयोध्या व काशी में स्नान दर्शन करते हुए आज लगभग 1200 किलोमीटर की यात्रा हो चुकी है। शुरुआत में 20 से 25 किलोमीटर के हिसाब से प्रतिदिन चले, लेकिन फिर पैरों में छाले पड़ जा रहे हैं। इस वजह से द...