सहरसा, जून 14 -- सहरसा, नगर संवाददाता। सहरसा पुलिस ने गुप्त सुचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अवैध विदेशी शराब लदे टेम्पो साथ चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्तियों के स्वीकारोक्ति बयान पर मुख्य कारोबारी को चिन्हित करते हुए रिपोर्ट दर्ज कर लिया गया है और कार्रवाई की जा रही है। सदर थाना अस्पताल पिकेट पुलिस टीम द्वारा सिमराहा ढ़ाला के पास रोको टोको अभियान के तहत वाहन चेंकिग की जा रही थी। इसी दौरान कादिर चौक के तरफ से सिमराहा ढ़ाला के ओर एक टेम्पो आता दिखाई दिया। जो पुलिस को देख घुमा कर भागने का प्रयास किया। जिसे खदेड़कर पकड़ लिया। टेम्पो में चालक सहित पिछले सीट पर तीन व्यक्ति बैठे थे। पूछताछ के दौरान चालक ने अपना नाम बैजनाथपुर ईटहरा निवासी पता गोविंद कुमार बताया । पीछे बैठे व्यक्तियों ने अपना नाम सदर थाना क्षेत्र के मुरली ...