बंगाल से लाई जा रही शराब की खेप के साथ एक गिरफ्तार
पूर्णिया, जून 14 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। चार चक्का वाहन से बंगाल से लाई जा रही विदेशी शराब की खेप को गुलाबबाग टीओपी पुलिस ने जब्त की है। जब्त शराब की मात्रा 352.220 लीटर है। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान शहर के मधुबनी थाना के कृष्णापुरी यादव टोला निवासी सिंटू कुमार के रूप में हुई है। गुलाबबाग टीओपी प्रभारी सन्नी कुमार ने बताया कि पुलिस को दालकोला से जीरोमाइल की तरफ शराब लोडेड चार चक्का वाहन के आने की सूचना मिली थी। सूचना के आलोक में पुलिस ने दालकोला की ओर जीरोमाइल गोलंबर से ठीक पहले पेट्रोल पम्प के समीप नाकाबंदी की। जिसके बाद वहां बताया गया वाहन आया। जिसे रोककर तलाशी ली गई तो इससे शराब की खेप बरामद की गई। गिरफ्तार आरोपी ने बताया कि उसे मरंगा में शराब की डिलेवरी करना था। वहां उसे एक कॉल आता और वह कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.