बंगाल से भगायी गयी लड़की रहसपुर से बरामद, आरोपी धराया
पाकुड़, जुलाई 5 -- पश्चिम बंगाल के दक्षिण दिनाजपुर जिले की पुलिस ने शनिवार शाम मोबाइल लोकेशन के आधार पर पाकुड़ में छापेमारी कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। साथ ही उसके पास से एक नाबालिग लड़की को भी सकुशल बरामद कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार, दक्षिण दिनाजपुर थाने में कांड संख्या 337/26 के तहत 29 जून को नाबालिग लड़की को भगाकर शादी करने का मामला दर्ज हुआ था। मामले की जांच के लिए गठित छह सदस्यीय एसआईटी की टीम शनिवार को पाकुड़ पहुंची और स्थानीय नगर थाना पुलिस से संपर्क किया। पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी पाकुड़ के रहसपुर इलाके में छिपा हुआ है। देर शाम बंगाल पुलिस ने नगर थाना बल के सहयोग से रहसपुर में दबिश देकर आरोपी को धर दबोचा और नाबालिग को बरामद कर लिया। शनिवार देर रात ही बंगाल पुलिस कानूनी प्रक्रिया पूरी कर दोनों को अपने साथ ले गई।
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.