भागलपुर, अप्रैल 21 -- फारबिसगंज (अररिया) से अमरेन्द्र कुमार की रिपोर्ट फारबिसगंज के पटना बस स्टैंड स्थित आईटीआई के सामने अवैध कट के पास सोमवार की देर रात बंगाल से बिहार आ रही मिनी ट्रक को यात्री बस ने ठोंक दिया। यात्री बस और मिनी ट्रक की जोरदार टक्कर में मिनी ट्रक के चालक और खलासी गंभीर रूप से घायल हो गये। वहीं बस में सवार करीब आधा दर्जन यात्री घायल हुए हैं। सभी यात्री खतरे से बाहर बताये गये हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मिनी ट्रक कोलकाता से बेतिया की ओर जा रही थी और तेज गति में थी। इसी दौरान राज नामक यात्री बस एक ढाबे से निकलकर सर्विस रोड के जरिए अवैध कट पार करते हुए पटना बस स्टैंड में प्रवेश करने की कोशिश कर रही थी। इसी क्रम में बस ने तेज रफ्तार मिनी ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मिनी ट्रक का चालक वाहन में ही बुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.