कटिहार, जनवरी 13 -- नीरज कुमार, कटिहार, निज प्रतिनिधि: शहर सहित ग्रामीण इलाकों के बाजार में मिलावटी सरसों तेल बेचे जाने का धंधा खुलेआम चल रहा है। आम लोगों के किचेन के साथ ही ग्रामीण क्षेत्र के सरकारी विद्यालयों में एमडीएम की रसोई तक मिलावटी सरसों तेल पहुंचने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। खाद्य पदार्थों में मिलावटी सरसों तेल का उपयोग किए जाने से मानव स्वास्थ्य पर भी विपरीत असर होता है। जिले में बंगाल के रास्ते मिलावटी सरसों का तेल पहुंच रहा है। बंगाल से सटे सीमावर्ती इलाकों के तेल मिल संचालकों की भी इसमें भूमिका है। जिले के बलरामपुर, सेमापुर व सालमारी के हाट बाजारों में मिलावटी सरसों तेल बेचा जा रहा है। हाल ही में बलरामपुर में बंगाल की सीमा से सटे एक तेल मिल में रात के अंधेरे में बंगाल की ओर से एक वाहन पर सरसों तेल मिल में लाए ...