पूर्णिया, अप्रैल 9 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। किशनगंज सदर के पूर्व एसडीपीओ गौतम कुमार का बंगाल से नेपाल तक प्रापर्टी के कनेक्शन को जांच टीम खंगाल रही है। अवैध सम्पत्ति बनाने के मामले में ईओयू की टीम डीएसपी के नए- पुराने कनेक्शनों को खंगालने के साथ बंगाल, बिहार, यूपी, महाराष्ट्र, असम समेत नेपाल में कथित तौर पर उनके निवेशों के सत्यापन में लगी है। पूर्णिया में गौतम कुमार ने कड़क एसआई की पहचान बनाई थी। वर्ष 2008 में आई कोसी त्रासदी के बाद मधेपुरा एवं सहरसा जिले के लोगों का पलायन पूर्णिया की ओर होने लगा था। वहां से पलायन कर लोग पूर्णिया शहर में जमीन तलाशने लगे। जिससे यहां जमीन का भाव आसमान छूने लगा और जमीन ब्रोकरों में कड़ी प्रतियोगिता का दौर शुरू हुआ। कौड़ी की जमीन से करोड़ों का फायदा होता देख इस कारोबार में सफेदपोश उतरने लगे। चर्चा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.