भागलपुर, जून 13 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। बंगाल-झारखंड सीमा में रेल पटरियों के किनारे चल रही शराब की तस्करी पर अब आरपीएफ और जीआरपी की टीम ने संयुक्त रूप से कड़ी कार्रवाई करने को लेकर रणनीति तैयार की है। दरअसल, दोनों राज्यों की सीमा से सटे रेल ट्रैक के आसपास धड़ल्ले से चल रही शराब भट्टियों और बिक्री केंद्रों को नष्ट करने के लिए आरपीएफ और जीआरपी ने कमर कस ली है। इसके तहत अब बंगाल से झारखंड सीमा तक पटरी किनारे स्थित सभी शराब भट्टियों की एक विस्तृत सूची तैयार की जा रही है। जिसे स्थानीय जिला पुलिस और थानों के साथ साझा कर संयुक्त कार्रवाई की जाएगी। ​प्रतिदिन मिल रही सूचना, एक्शन मोड में टीम यह भी पढ़ें- बंगाल से झारखंड सीमा तक पटरी किनारे शराब भट्ठी की बनेगी सूची आरपीएफ और जीआरपी की तैयारी रेलवे सुरक्षा बलों को पिछले कुछ समय से लगातार सूच...