पूर्णिया, मई 12 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। बंगाल से आ रही लॉटरी की खेप के साथ एक आरोपी को गुलाबबाग टीओपी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सदर थाना के सिटी चिमनी बाजार निवासी मो इमरान आलम के रूप में की गई है। गुलाबबाग टीओपी प्रभारी सन्नी कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि दालकोला की तरफ से एक चार चक्का वाहन से लॉटरी की बड़ी खेप लेकर आने वाली है। सूचना के आधार पर पुलिस ने हासदा रोड पर वाहन चेकिंग शुरू की। इस दौरान बताया गया वाहन आते ही तलाशी ली गई तो उससे एक लाख तीन हजार 850 पीस लॉटरी की टिकट बरामद हुई। यह भी पढ़ें- महानंदा चेक पोस्ट के समीप 200 ग्राम स्मैक के साथ एक गिरफ्तार गिरफ्तार आरोपी ने अपने अन्य साथियों के नाम पुलिस को बताए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...