किशनगंज, फरवरी 4 -- ठाकुरगंज, निज संवाददाता। बिहार-बंगाल सीमा पर स्थित गलगलिया चेकपोस्ट पर सोमवार देर रात जिला परिवहन अधिकारी और गलगलिया पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में 5 कोयला लदे ट्रकों को बिना वैध कागजात के जब्त कर लिया गया। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर सोमवार को निर्धारित चेकिंग के तहत जिला परिवहन अधिकारी चेकपोस्ट पर तैनात थे। पुलिस बल के साथ मिलकर देर रात बड़े वाहनों की सघन जांच की जा रही थी। जांच में 5 कोयला लदे ट्रक बिना वैध दस्तावेज के पाए गए, जिन्हें तत्काल जब्त कर लिया गया। कागजातों की पड़ताल के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस सख्ती के बाद बंगाल सीमा सटे इलाके में दर्जनों कोयला और बालू लदे भारी वाहन रुक गए। जिससे जाम की स्थिति पैदा हो गयी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.