समस्तीपुर, जनवरी 5 -- समस्तीपुर। कभी-कभी बच्चों की मासूम नाराजगी उन्हें ऐसे सफर पर ले जाती है, जहां न मंजिल का पता होता है और न ही खतरे का अंदाजा। नगर थाना क्षेत्र से 9 दिसंबर को लापता हुए एक 12 वर्षीय नाबालिग बच्चे की कहानी भी कुछ ऐसी ही रही, हालांकि समस्तीपुर पुलिस की सतर्कता और तकनीकी सूझ-बूझ के कारण बच्चा सकुशल बरामद कर लिया गया। घर से भागने के करीब एक महीने बाद पुलिस ने उसे पश्चिम बंगाल - सिक्किम सीमा क्षेत्र के कालिंपोंग से सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस को बच्चे का सुराग किसी फोन कॉल से नहीं, बल्कि इंस्टाग्राम चैट के जरिए मिला। नाबालिग का मोबाइल नंबर बंद था, लेकिन वह सोशल मीडिया पर दोस्तों से लगातार संपर्क में था। जैसे ही यह जानकारी पुलिस तक पहुंची, नगर थाना की टीम ने सोशल मीडिया गतिविधियों को आधार बनाकर तकनीकी अनुसंधान शुरू किया। डिजि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.