बंगाल सहित तीन राज्यो की जीत पर भाजपा ने मनाया जश्न
सिमडेगा, मई 4 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। बंगाल, असम और पांडुचेरी राज्य में भाजपा के प्रचंड जीत पर भाजपा जिला इकाई ने खुशियां मनाई। जिलाध्यक्ष दीपक पूरी के नेतृत्व में सोमवार की शाम महावीर चौक में भाजपा नेताओं ने झालमुडी बांटकर और गुलाल लगाकर पार्टी के जीत की खुशी मनाई। भाजपा नेतओ ने पार्टी का झंडा लहराते हुए मेन रोड में जुलूस भी निकाला। मौके पर जिलाध्यक्ष दीपक पूरी ने कहा कि बंगाल की जीत ने बता दिया है कि जनता तुष्टिकरण से परेशान हो चुकी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दल से जनता परेशान है और आने वाले समय में पूरे देश से कांग्रेस और उसके साथ गायब हो जाएगें। यह भी पढ़ें- भाजपा की प्रचंड जीत पर निकाला गया विजय जुलूस मौके पर श्रद्धानंद बेसरा, विदया बड़ाईक, पिंकी देवी, अनिरुद्ध सिंह, नवीन सिंह, अनूप केसरी, रवि गुप्ता, सत्यनारायण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.