जौनपुर, मई 5 -- जौनपुर, संवाददाता। पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में प्रचंड जीत से गदगद भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने सोमवार को जश्न मनाया। दोपहर बाद से ही जिले के विभिन्न इलाके में जश्न मनाया जाने लगाया था। कहीं आतिशबाजी तो कहीं मिठाई खिलाकर एक दूसरे को बधाई दी। राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव और जौनपुर, मछलीशहर जिले के जिलाध्यक्षों ने भी बधाई दी। जौनपुर के सहीपुर स्थित पार्टी जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पटाखा फोड़कर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। खेल और युवा कल्याण राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव ने कहा कि पश्चिम बंगाल, असम, पुडुचेरी के विधानसभा चुनाव में आए नतीजों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि देश की जनता का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और विकासवाद की राजनीति पर अ...