रांची, मई 4 -- तोरपा, प्रतिनिधि। पश्चिम बंगाल, असम और पांडिचेरी में भाजपा की जीत के बाद तोरपा में कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जमकर खुशियां मनाईं। बंगाल में मिली जीत को लेकर कार्यकर्ता खासे उत्साहित नजर आए। इस दौरान आतिशबाजी की गई और आम लोगों के बीच मिठाई के साथ झालमुरही भी बांटी गई। एक-दूसरे को गुलाल लगाकर जीत की बधाई दी गई। पूर्व विधायक कोचे मुंडा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संतोष जायसवाल और मंडल अध्यक्ष सुबोध गुप्ता की अगुवाई में ढोल-ताशे के साथ विजय जुलूस निकाला गया। जुलूस तोरपा नगर भवन से शुरू होकर हिल चौक, मेन रोड होते हुए कर्रा मोड़ तक पहुंचा। इस मौके पर कोचे मुंडा ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किए गए विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं पर जनता की मुहर है। यह भी पढ़ें- बीजेपी की प्रचंड जीत पर भाजपाइयों ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.