बंगाल सरकार तेजी से लागू करेगी केंद्र की योजनाएं
नई दिल्ली, जून 9 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को पश्चिम बंगाल सरकार तेजी से लागू करने की दिशा में काम कर रही है। अगले कुछ दिनों में केंद्र सरकार की तरफ से बंगाल को लेकर विशेष समीक्षा बैठकें भी आयोजित की जाएगी, जिससे योजनाओं को प्रभावी तरीके से लागू किया जा सके। सूत्रों का कहना है कि केंद्र सरकार की कोशिश है कि उसके द्वारा संचालित की जा रही सभी योजनाएं पश्चिम बंगाल में प्रभावी तरीके से लागू हों, जिससे कि वहां के किसानों, कामगारों, उद्यमियों और महिलाओं को उनका सीधा लाभ मिल सके। इसके लिए वित्त मंत्रालय भी उच्च अधिकारी के साथ समीक्षा बैठक करेगा। इसमें सरकारी बैंकों द्वारा संचालित की जा रही सभी महत्वाकांक्षी योजनाओं को लागू करने की चर्चा होगी। इसमें जन-धन, केसीसी से लेकर एमएसएमई को दिए जाने वाले कर्ज की भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.