कोलकाता, अप्रैल 3 -- पश्चिम बंगाल समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। बंगाल में भाजपा और तृणमूल कांग्रेस के बीच प्रमुख लड़ाई है। इस बीच, चुनाव आयोग ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल सरकार के एक अधिकारी पर ऐक्शन लेते हुए उन्हें निलंबित कर दिया है। दरअसल, उनके ऊपर खुलेतौर पर टीएमसी के लिए प्रचार करने के बाद कार्रवाई की गई है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी की सिफारिश के बाद उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू कर दी गई है, और 4 अप्रैल तक इस संबंध में अनुपालन रिपोर्ट मांगी गई है। राज्य के चीफ सेकरेट्री को लिखे पत्र में चुनाव आयोग ने कहा है कि ज्योत्सना खातून, बीडीओ के खिलाफ सस्पेंशन और डिसिप्लिनरी एक्शन शुरू करने की सिफारिश की गई है। आयोग ने प्रस्ताव पर सहमति जताई है और निर्देश दिया है कि ज्योत्सना खातून को तुरंत सस्पेंड किया जाए और उनके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.