अमरोहा, मई 5 -- सोमवार को भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक आयोजित की गई। मुख्य अतिथि जिला प्रभारी राजीव सिसोदिया ने बैठक से संबंधित दिशा निर्देश कार्यकर्ताओं को दिए। पश्चिम बंगाल सहित तीन राज्यों मे भाजपा की जीत पर जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। इस दौरान हसनपुर विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी, मंडी धनौरा विधायक राजीव तरारा, हिमांशु त्यागी, जिला महामंत्री प्रेम सिंह सैनी, राजीव चौहान, ब्लॉक प्रमुख गुरिंदर ढिल्लो, मीनाक्षी चौधरी, वीरेंद्र चौधरी, नगर पालिका चेयरपर्सन शशि जैन, जिला कार्यालय प्रभारी तिलक राज चौहान, जिला मीडिया प्रभारी सुनील गुप्ता, जिला कोषाध्यक्ष आशु अग्रवाल, अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष राम रतन जाटव आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- बंगाल-असम की जीत पर भाजपाईयों ने मनाया जश्न संचालन जि...