बंगाल समेत तीन राज्यों में जीत पर भाजपा में जश्न
रांची, मई 4 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। बंगाल समेत तीन राज्यों में जीत पर भाजपा प्रदेश कार्यालय में जश्न मना। भाजपा नेताओं ने लड्डू और झालमुड़ी बांटकर जीत का जश्न मनाया, वहीं पटाखे भी फोड़े। मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में पार्टी की विजय पर कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि अब अंधेरा छंट चुका है और भगवामय सूरज का उदय हुआ है। उन्होंने कहा कि यह जीत केवल चुनावी परिणाम नहीं, बल्कि जनता के अटूट विश्वास, कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में विकास और सुशासन की राजनीति पर लगी मुहर है। साहू ने कहा कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल सरकार के 15 वर्षों के कुशासन का अंत हो गया है। उन्होंने कहा कि बंगाल की जनता लंबे सम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.