औरैया, मई 4 -- अजीतमल, संवाददाता। बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत पर अजीतमल ब्लॉक कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया। परिणाम की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और समर्थक कार्यालय पहुंच गए और ढोल-नगाड़ों, नारेबाजी तथा मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। कार्यक्रम के दौरान ब्लॉक प्रमुख रजनीश पांडेय और भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष मोनू सेंगर ने एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर बधाई दी। इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह जीत कार्यकर्ताओं की मेहनत, संगठन की मजबूती और जनता के विश्वास का परिणाम है। उन्होंने इसे विकास और सुशासन की नीतियों पर जनता की मुहर बताया। यह भी पढ़ें- बीजेपी की प्रचंड जीत पर भाजपाइयों ने मनाया जश्न नेताओं ने कहा कि पार्टी ने हमेशा जनहित को प्राथमिकता दी है, जिसका परिणाम आज इस सफलता के रूप म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.