बंगाल में TMC नेता के खेत से दो करोड़ कैश बरामद, बोरे में भरकर छिपाया था पैसा
कोलकाता, मई 28 -- पश्चिम बंगाल पुलिस ने टीएसमी नेता के खेत से 2 करोड़ से अधिक की रकम बरामद की है। यह बरामदगी 24 परगना जिले में हुई है। पश्चिम बंगाल पुलिस के मुताबिक उन्होंने टीएमसी के शासन वाली बादुरिया नगरपालिका के अध्यक्ष दीपंकर भट्टाचार्य को हाल ही में गिरफ्तार किया था। अब पुलिस ने बताया है कि उसने दीपांकर भट्टाचार्य से कुल 3.04 करोड़ रुपए बरामद किए हैं। इसमें 80 लाख तो गिरफ्तारी के वक्त ही बरामद कर लिए गए थे। इसके अलावा 2.24 करोड़ रुपए उनके खेत से बरामद किए गए। पुलिस के मुताबिक 500-500 रुपए की नोट ट्रॉलीबैग और बोरियों में भरकर यहां पर छिपाई गई थी। इस रकम को बैंक अफसरों की मौजूदगी में कई बार गिना गया। खेत में पैसे छिपाने की जानकारीपुलिस को सूत्रों से जानकारी मिली थी कि दीपांकर भट्टाचार्य ने अपने खेतों में पैसे छिपा रखे हैं। इसके बाद पु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.