नई दिल्ली, अगस्त 20 -- पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों के बाद से कई मुसीबतें झेल रहीं तृणमूल कांग्रेस के लिए आखिरकार एक राहत की खबर सामने आई है। टीएमसी ने हाल ही में वेस्ट बंगाल बार काउंसिल पर अपना दबदबा बरकरार रखते हुए 23 में से 15 सीटों पर शानदार जीत हासिल की है। वहीं भाजपा को इस चुनाव में निराशा हाथ लगी है। भारतीय जनता पार्टी बार काउंसिल में महज तीन सीटों पर ही सिमट कर रह गई। बता दें कि इससे पहले पश्चिम बंगाल बार काउंसिल की कुल 23 सीटों पर चुनाव हुए थे। बुधवार को इसके नतीजे घोषित कर दिए गए। नतीजों में ममता बनर्जी की अगुवाई वाली तृणमूल कांग्रेस 15 सीटें मिली हैं। वहीं भारतीय जनता पार्टी को 3 सीटों पर जीत मिली। लेफ्ट फ्रंट भी 3 सीटें ही जीत पाई। वहीं कांग्रेस 2 सीटों पर सिमट गई। यह भी पढ़ें- भीड़ हमला करने को उतारू; महुआ मोइत्रा के समर...