नई दिल्ली, मई 10 -- पश्चिम बंगाल में 15 साल बाद 9 मई 2026 को सत्ता परिवर्तन हो गया। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता शुभेंदु अधिकारी शनिवार को प्रदेश के पहले भाजपा मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित भव्य समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नतमस्तक होकर बंगाल की जनता को नमन किया और 98 वर्षीय वरिष्ठ नेता माखनलाल सरकार के चरण स्पर्श कर उनका आशीर्वाद लिया। यह दृश्य पूरे कार्यक्रम की सबसे बड़ी सुर्खी बन गया।जनता का आशीर्वाद ही लोकतंत्र की सच्ची शक्ति दरअसल, भाजपा ने कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड में राज्य के नए मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह को भव्य उत्सव के रूप में मनाया। यह कार्यक्रम बंगाल में भाजपा के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि माना जा रहा है। समारोह में एनडीए के कई वरिष्ठ...