कोलकाता, दिसम्बर 24 -- जनता उन्नयन पार्टी (JUP) के संस्थापक हुमायूं कबीर ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए दक्षिण कोलकाता की बालीगंज सीट से पार्टी की घोषित उम्मीदवार निशा चटर्जी को हटा दिया। कबीर का कहना है कि निशा चटर्जी की सोशल मीडिया पर मौजूद तस्वीरें और वीडियो उनकी पार्टी की छवि के अनुरूप नहीं हैं और इससे जनता के बीच गलत संदेश जा सकता है। हुमायूं कबीर को इस महीने की शुरुआत में मुर्शिदाबाद में बाबरी-स्टाइल मस्जिद बनाने की योजना के कारण TMC से सस्पेंड कर दिया गया था। इसके बाद उन्होंने सोमवार को नई पार्टी जनता उन्नयन पार्टी (JUP) का गठन किया था। इसके साथ ही उन्होंने आठ विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नाम भी घोषित किए थे, जिनमें बालीगंज भी शामिल थी। उम्मीदवार का नाम वापस लिए जाने के फैसले पर सफाई देते हुए हुमायूं कबीर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.