बंगाल में 'नमो मॉल', मात्र Rs.10 में मिल रहे कपड़े; जानिए कहां और किसे मिलेगा
नई दिल्ली, अक्टूबर 12 -- पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दुर्गा पूजा से पहले एक नई पहल शुरू की है। पार्टी ने प्रदेश के विभिन्न इलाकों में अस्थायी 'नमो मॉल' खोलने का काम शुरू किया है। इन मॉल में आर्थिक रूप से कमजोर और कम आय वाले परिवारों के लोग सिर्फ 10 रुपये में पूजा के कपड़े खरीद सकते हैं। यह पहल बीजेपी के देशव्यापी 'सेवा संकल्प अभियान' का हिस्सा है। यह अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने के अवसर पर शुरू किया गया है। दरअसल, नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में काम शुरू किया था और बाद में वे भारत के प्रधानमंत्री बने। सेवा संकल्प अभियान के तहत पार्टी पूरे देश में सेवा से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम चला रही है। यह अभियान 17 सितंबर ( विश्वकर्मा पूजा) से शुरू होकर 17 अक्टूबर तक चलेगा। इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.