बंगाल में 'डबल इंजन आपदा', खेजुरी में ऐसा क्या हुआ कि BJP पर भड़के अभिषेक बनर्जी
नई दिल्ली, मई 11 -- बंगाल में सरकार बदलने के साथ ही सियासी आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। तृणमूल कांग्रेस ( TMC ) के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने पश्चिम बंगाल के खेजुरी इलाके में कथित आगजनी की घटना के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं पर आरोप लगाया है। उन्होंने सोमवार को केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए दावा किया कि राज्य में हिंसा को राजनीतिक हथियार के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है। अपने व्हाट्सएप चैनल पर पोस्ट करते हुए अभिषेक बनर्जी ने कहा कि खेजुरी की जोंका ग्राम पंचायत में रविवार रात कई दुकानों में आग लगा दी गई, जिससे स्थानीय व्यापारियों और लोगों की आजीविका बुरी तरह प्रभावित हुई है। टीएमसी नेता ने आरोप लगाया कि भाजपा के उपद्रवियों ने पुलिस की मौजूदगी में करीब 10 दुकानों को आग के हवाले कर दिया। उन्होंने इसे 'डबल इंजन आपदा' करार देते ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.