नई दिल्ली, मई 4 -- पश्चिम बंगाल की राजनीति में बीते दिनों नौकरियों में घोटाले की खबर सामने आई थी। इसके अलावा और भी कई विभागों में भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे। आज जब चुनाव परिणाम सामने आ रहे हैं तो कई मंत्री पीछे चल रहे हैं। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, तृणमूल सरकार के कम से कम 15 मौजूदा मंत्री इस समय पीछे चल रहे हैं। इस लिस्ट में शिक्षा मंत्री ब्रात्य बसु और वित्त विभाग की राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) चंद्रिमा भट्टाचार्य जैसे कद्दावर मंत्री शामिल हैं। इतना ही नहीं, ममता बनर्जी के लिए राजनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण मानी जाने वाली सिंगूर सीट पर भी भाजपा ने बढ़त बना ली है। यहां भाजपा के अरूप कुमार दास तृणमूल के बेचाराम मन्ना से 4,924 वोटों से आगे चल रहे हैं। सिंगूर वही जगह है जहां से ममता बनर्जी के राजनीतिक उत्थान की नींव पड़ी थी, ऐसे में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.