साहिबगंज, मई 12 -- राजमहल, प्रतिनिधि । सिलीगुड़ी-कोलकाता राष्ट्रीय राजमार्ग पर गाजोल के जामतला, वेदपुकुर गांव के पास रविवार की रात करीब 10 बजे स्कॉर्पियो व एक यात्री बस में आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में स्कॉर्पियो सवार राजमहल के एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। स्कार्पियो पर सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों के अनुसार राजमहल थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 6 के बर्मन कॉलोनी के सुकुमार बर्मन के पुत्र जय बर्मन (24), देबू राजवंशी के पुत्र दिपांकर राजवंशी (22) ,भजन बर्मन के पुत्र गणेश बर्मन ( 20), सुखलाल बर्मन के पुत्र शक्ति बर्मन (18), अशोक बर्मन के पुत्र अमित बर्मन (18)एक और अन्य नाबालिक एक सभी पश्चिम बंगाल के गंगारामपुर शादी समारोह के रिसेप्शन (कन्या यात्री) में शामिल होने जा रहे थे। सभी लोग राजमहल से देरशाम स्कॉर्पियो से निकला...