कोलकाता, मई 1 -- पश्चिम बंगाल में सियासी लड़ाई अब मतगणना केंद्रों पर आ टिकी है। गुरुवार की रात से ही कई मतगणना केंद्रों पर इसका असर दिखने लगा है। इस बीच, चुनौतीपूर्ण एग्जिट पोल के नतीजों के बाद,सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस (TMC) नेतृत्व ने मतगणना के दिन से पहले अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में TMC के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने विधानसभा चुनाव की मतगणना से दो दिन पहले यानी शनिवार (2 मई) की शाम अपनी पार्टी के सभी मतगणना एजेंटों के साथ 'वर्चुअल' मीटिंग (VC) बुलाई है। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने यह जानकारी दी। इसका मकसद रणनीति को मजबूत करना और पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाना है। यह बैठक शनिवार शाम चार बजे निर्धारित है और इसमें सत्तारूढ़ पार्टी द्वारा मैदान में उतारे गए 291 विधानसभा क्षेत्रों के मतगणना एजेंट शामिल होंगे। दार्...