बंगाल में सरकार बनने पर सयाल में भाजपाइयों का जश्न
रामगढ़, मई 9 -- उरीमारी, निज प्रतिनिधि। बंगाल में भाजपा सरकार बनने की खुशी में सयाल में शनिवार को जश्न मनाया गया। सयाल के ट्रैकर स्टैंड में शाम में पटाखे फोड़े गए और मिठाइयां बांटी गई। इस दौरान भाजपा नेताओं ने कहा कि बंगाल में सरकार बनने से वहां की सनातन व्यवस्था मजबूत हुई है। कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश काफी मजबूत हुआ है। देश आज सुरक्षित हाथों में है। इसी का प्रतिफल है कि बंगाल की जनता ने आज भाजपा पर विश्वास जताया है। बंगाल में भी अब अच्छे दिन आएंगे। मौके पर भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष शंकर प्रसाद, इंदु देवी मिश्रा, पूर्व मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार, योगेंद्र भगत, शिव शंकर भगत, राजू सिंह, प्रेम पासवान, अशोक कुमार के अलावा कई अन्य लोग भी मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.