बंगाल में सरकारी जमीन पर था BJP ऑफिस, शुभेंदु की पार्टी ने खुद चला दिया बुलडोजर
नई दिल्ली, जून 5 -- Bulldozer in Bengal BJP Office: पश्चिम बंगाल भाजपा नई सरकार के गठन के बाद से ऐक्शन मोड में दिख रही है। उत्तर दिनाजपुर जिले के हेमताबाद से एक बेहद अनोखी तस्वीर सामने आई है। आमतौर पर सरकारी जमीनों से अतिक्रमण हटाने के दौरान होने वाले भारी विरोध और राजनीतिक ड्रामे के विपरीत यहां भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कानून का पालन करते हुए एक मिसाल कायम की है। 3 जून की दोपहर को जब बीजेपी नेताओं को पता चला कि उनके पार्टी दफ्तर का एक हिस्सा सरकारी जमीन पर बना है तो उन्होंने खुद ही उसे ढहा दिया। यह पूरा मामला हेमताबाद के ब्लॉक विकास अधिकारी (BDO) बिस्वजीत दत्ता द्वारा जारी किए गए एक प्रशासनिक निर्देश के बाद शुरू हुआ। बीडीओ ने इलाके में सरकारी जमीन पर किए गए सभी अवैध निर्माणों और अतिक्रमणों को तुरंत हटाने का आद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.